श्रीलंका को मिला 492 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने मैच के चौथे दिन गुरुवार को अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 66 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा।
मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 300 रन बनाए थे। तीसरे दिन 106 रनों पर नाबाद लौटे शोएब मलिक 134 रनों की पारी खेलने में सफल रहे जबकि उनके साथ नाबाद लौटने वाले कामराम अकमल ने 74 रनों की पारी खेली।
मलिक ने जहां 240 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए वहीं अकमल ने 80 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का जड़ा। मलिक और अकमल ने छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़े।
इसके अलावा, उमर गुल ने भी 46 रनों का योगदान दिया। गुल ने 50 गेंदों की तेज पारी के दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। मोहम्मद आमेर 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से रंजना हेराथ ने पांच विकेट लिए जबकि नुवान कुलसेकरा को दो सफलता मिली। थिलन तुषारा और एंजेलो मैथ्यूज ने एक-एक विकेट हासिल किए। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications