Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस एक्टर पर दिल हार चुकी हैं ज्वाला गुट्टा, तस्वीरें शेयर करते हुए किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत की पूर्व स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के हीरो के साथ रिलेशन में हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा नए साल के माैके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए किया। ज्वाला गुट्टा कॉलीवुड अभिनेता विष्णु विशाल के साथ ज्यादा समय व्यतीत करतीं नजर आ रही हैं। उन्होंने रोमांटिक अंदाज में नया साल विशाल के साथ मनाया जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

रिश्ते का किया ऐलान

रिश्ते का किया ऐलान

नए साल पर 36 साल की ज्वाला ने एक के बाद एक कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। अपने तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए ज्वाला ने कैप्शन में विष्णु को टैग करते हुए कहा, 'माय बेबी, हैप्पी न्यू ईयर, @TheVishnuVishal' इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से सामने आ रहीं थी लेकिन अब नए साल के माैके पर दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है।

तलाकशुदा हैं विशाल

7 सितंबर 1983 को जन्मीं ज्वाला ने 2005 में बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी, लेकिन ये जोड़ी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। 29 जून 2011 को उन्होंने अपने पति चेतन आनंद से तलाक लिया था। वहीं विशाल भी तलाकशुदा हैं, जिन्होंने 2011 में रजनी नटराजन से शादी की थी, लेकिन 2018 में वे अलग हो गए। विशाल तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर हैं और वे कुछ समय के लिए क्रिकेटर भी रह चुके हैं। टीएनसीए में वे क्रिकेट खेलने के बाद पैर में चोट लगने से उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी।

हाल ही में ज्वाला ने पूरा किया जीवन का सपना

हाल ही में ज्वाला ने पूरा किया जीवन का सपना

बता दें कि हाल ही में ज्वाला ने अपनी अकादमी खोलने का सपना पूरा किया था। ज्वाला ने नई दिल्ली में एक शानदार लॉन्चिंग समारोह में अपनी 'ज्वाला गुट्टा एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस' लॉन्च की। अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन गुट्टा अकादमी के संस्थापक और प्रचारक हैं। ज्वाला ने 'ज्वाला गुट्टा एकेडमी ऑफ एक्सिलेंस' के लॉन्च के मौके पर कहा था कि उनकी अकादमी युवाओं का पोषण करना और नवजात प्रतिभा का दोहन करना शुरू करेगी। हैदराबाद में अत्याधुनिक परिसर क्रिकेट, बैडमिंटन और तैराकी सहित खेल के ढेर सारे खेलों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को प्रदान करेगा।

Story first published: Saturday, January 4, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+