For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गुरमेहर विवादः अब इस दंगल में उतरीं ज्वाला गुट्टा, सहवाग-योगेश्वर पर साधा निशाना

ज्वाला ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा कि कितने दुख की बात है, जब एक लड़की शांति की बात कर रही है, तो लोग उसे पाकिस्तानी कहकर उस पर निशाना साध रहे हैं।

नई दिल्ली। गुरमेहर कौर के समर्थन में अब मुंह खोला है, भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने। अपनी बेबाक बयानों के लिए मशहूर ज्वाला ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा कि कितने दुख की बात है, जब एक लड़की शांति की बात कर रही है, तो लोग उसे पाकिस्तानी कहकर उस पर निशाना साध रहे हैं।

गुरमेहर विवादः रिजिजू ने शेयर किया वीडियो, कहा-दर्द समंदर से भी ज्यादा गहरा

उन्होंने ये भी कहा कि अफसोस ये भी है कि कुछ खिलाड़ी भी मु्द्दा बनाने वाले लोगों की फेहरिस्त में शामिल हैं।

ज्वाला ने साधा सहवाग-योगेश्वर पर निशाना

आपको बता दें कि ज्वाला का इशारा टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सहवाग, रेसलर बवीता फोगाट और पहलवान योगेश्वर दत्त की ओर था। हालांकि ज्वाला ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन इन तीनों एथलीटों ने ही गुरमेहर कौर पर रिएक्शन दिया था।

सहवाग-योगेश्वर ने किया था खंडन

हालांकि बवाल मचने के बाद सहवाग ने अपनी बात क्लीयर करते हुए कहा था कि आजाद देश में सबको अपनी बात कहने का हक है,चाहे वो गुरमेहर हो या फिर फोगाट सिस्टर्स, जबकि योगेश्वर दत्त ने ये कहा था कि भले ही उनकी और गुरमेहर की सोच एक जैसी ना हो लेकिन वो गुरमेहर के विरोधी नहीं है।आज एक बार फिर से ज्वाला गुट्टा ने इस रार को और गाढ़ा कर दिया है, देखते हैं इसपर इन खिलाड़ियों की क्या प्रतिक्रिया आती है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+