गॉल टेस्ट : गेल का तिहरा शतक, वेस्टइंडीज का विशाल योग
दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना (10) और कप्तान कुमार संगकारा (33) रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, आक्रामक शैली के लिए मशहूर गेल ने 437 गेंदों पर 333 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गेल ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 34 चौके और नौ छक्के लगाए। गेल को अजंथा मेंडिस ने बोल्ड किया।
गेल टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले विश्व के चौथे जबकि वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी बने। वेस्टइंडीज की ओर से पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने 400 (नाबाद) और 375 रनों की पारी खेली है जबकि इसके अलावा आस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन और भारत के वीरेंद्र सहवाग ने दो मौकों पर तिहरे शतक लगाए हैं।
वेस्टइंडीज की ओर से एड्रियन बाराथ ने 50 , डेरेन ब्रावो ने 58 और ब्रेंडन नैश ने 64 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा पूर्व कप्तान शिवनारायण चंद्रपॉल ने 32 रनों का योगदान दिया।
गेल ने ब्रावो के साथ दूसरे विकेट के लिए 196 रन, नैश के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रनों, बाराथ के साथ पहले विकेट के लिए 110 और चंद्रपॉल के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े।
श्रीलंका की ओर से अजंथा मेंडिस ने सर्वाधिक छह जबकि सूरज रणदीव ने तीन विकेट झटके। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। छह रन के कुल योग पर ही उसके सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान खाता खोले बगैर पेवेलियन लौट गए। दिलशान को आंद्रे रसेल ने शिलिंगफोर्ड के हाथों कैच करवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications