Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (स्क्वॉश) : भारतीय पुरुष और महिला टीम जीती (लीड-1)

पुरुष टीम ने जापान और सऊदी अरब को हराया जबकि महिलाओं ने चीन और पाकिस्तान को पराजित किया।

भारत ने जापान को 3-0 से जबकि सऊदी अरब को भी इतने ही अंतर से पराजित किया

विश्व के पच्चीसवें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पहले मुकाबले में सऊदी अरब के अहमद अब्दुल्ला अबो राघ को 11-3, 11-6, 11-2 से हराया।

दूसरे मुकाबले में हरेंदर पाल संधू ने निफ अबदुरेकाह को 11-3, 11-4, 9-11, 11-9 से हराकर भारत को पूल-बी में आसान जीत दिलाई।

इसके बाद संदीप जांगड़ा ने तीसरे मुकाबले में ताहेर अली अल बोटायान को 11-4, 11-3, 11-3 से हराया।

भारतीय पुरुष टीम मलेशिया और दक्षिण कोरिया से मंगलवार को भिड़ेगी।

भारतीय महिलाओं ने भी चीन और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के ऊपर 3-0 से जीत दर्ज की।

जोशना चिनप्पा ने मारिया वजीर को 11-8, 9-11, 11-4, 11-5 से पराजित किया।

दीपिका पाल्लीकल ने 22 मिनट में ही सैमा शौकत को 11-7, 11-3, 11-4 से हरा दिया। जबकि अनाका अलांकमोनी ने जोया खालिद को 11-6, 11-1, 11-7 से शिकस्त दी।

भारत पूल बी में हांगकांग के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। भारतीय महिलाओं का अगला मुकाबला हांगकांग के साथ मंगलवार को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 22, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+