एशियाड 2010 (वॉलीबाल): भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में
क्वांगचो (चीन), 20 नवंबर (आईएएनएस)। 16वें एशियाई खेलों के आठवें दिन शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष वॉलीबाल स्पर्धा में कतर को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
वहीं महिला टीम ग्रुप बी के प्रारंभिक मुकाबले में जापान के हाथों 0-3 से हार गई।
विश्व की 38वें नंबर की भारतीय टीम ने ग्रुप एफ में 54वें नंबर की टीम कतर को 21-15, 25-13, 25-20 से हराया।
भारतीय पुरुष टीम की यह दूसरी जीत है। भारत अपना आखिरी लीग मुकाबला रविवार को खेलेगा।
जापान ने भारतीय महिला टीम को 25-23, 25-16, 25-17 से हराया।
महिला टीम का अगला मुकाबला रविवार को कजाकिस्तान के साथ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Saturday, November 20, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications