स्थानीय गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांचवें दिन न्यूजीलैंड को महज एक रन के स्कोर पर ही डेनियल फ्लाइन के रूप में पहला झटका लगा। फ्लाइन बिना कोई रन बनाए ही नुवान कुलसेकरा का शिकार बन गए। इसके बाद मार्टिन गुपटिल(18), टिम मैकंटॉस (0) और रॉस टेलर (16) के रूप में तीन और झटके मेहमान टीम को लगे।
टीम के चार प्रमुख बल्लेबाजों के 45 रनों के कुल स्कोर पर पेवेलियन लौट जाने के बाद विटोरी ने जैकब ओरम के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ओरम अजंथा मेंडिस की एक गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। ओरम ने 21 रन बनाए। भोजनकाल तक विटोरी 42 और जेसी राइडर 22 रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले खेल के चौथे दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 259 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। उसने पहली पारी में 452 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड की पहली पारी 299 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*