समाचार एजेंसी डीपीए से बातचीत के दौरान सैंप्रास ने कहा, "फेडरर जितनी जल्दी हो सके, कोर्ट पर वापसी करना चाहेंगे। मेरा मानना है कि अब वह एक साल में कम से कम 40 सप्ताह तक खेलने का लक्ष्य लेकर चलेंगे।"
मंगलवार को शुरू हुए लास एंजेलिस ओपन के दौरान सैंप्रास ने कहा कि पिता बनने से फेडरर का खेल प्रभावित नहीं होगा।
बकौल सैंप्रास, "निश्चित तौर पर बच्चियों का जन्म फेडरर का जीवन बदल देगा लेकिन इससे उनके खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वह टेनिस के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और आने वाले दिनों में भी वह वही करेंगे, जो उन्होंने पिछले कुछ वर्षो में किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।