अपने चीनी प्रतिद्वंदी लिन डैन से 21-18, 11-21, 21-6 से हारकर बाहर हुए किदाम्बी श्रीकांत
रियो डी जेनेरियो। ओलंपिक से बैडमिंटन में भारत के लिए एक और निराश करने वाली खबर आ रही हे। यहां भारत के किदाम्बी श्रीकांत से पदक की उम्मीदें थीं लेकिन वह भी आज अपने मुकाबले में चीनी प्रतिद्वंदी लिन डैन के हाथों हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें लिन डैन ने तीन सीधे सेटों में 21-18, 11-21, 21-6 से हराया। Must Watch: पीवी सिंधु ने किस तरह से तोड़ी चीन की दीवार
हालांकि, बैडमिंटन में महिला वर्ग में पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय पदकी की उम्मीदों को जिंदा रखा है। उम्मीद है कि वह अपना अगला मुकाबला जीतकर भारत के लिए पदक निश्चित करेंगी।
श्रीकांत को संभलने का मौका नहीं दिया
लंदन ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता लिन डान ने पहले ही गेम में श्रीकांत को संभलने का मौका नहीं दिया और 6-21 से जोरदार बढ़त हासिल कर दबाव बना दिया। श्रीकांत इसके बाद दूसरे सेट में आक्रामक हुए और उन्होंने लिन डैन को 21-11 से हरा दिया। लेकिन तीसरे सेट में स्थित फिर पलट गई।
#FLASH #Rio2016 In Badminton Men's Singles Quarterfinal India's Kidambi Srikanth loses match against China's Lin Dan by 6-21,21-11,18-21
— ANI (@ANI_news) August 17, 2016
लगातार 2 स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी
लंदन और पेइचिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता लिन डैन ने 21-18 से यह सेट जीत लिया। लिन दुनिया के एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 2 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं। वह पांच बार विश्व विजेता भी रह चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
