For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: स्पेन के पाबलो को हराकर श्रीकांत का प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

नई दिल्ली। चीन में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय धुरंधर किदाम्बी श्रीकांत ने स्पेन के पाबलो एबियन को तीन गेम के मैच में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरूष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पाबलो को 21.15, 12.21, 21.14 से हराया। इस मैच में श्रीकांत को काफी चुनौती मिली।यह मैच एक घंटे दो मिनट तक चला।

पिछले साल चार खिताब जीतने वाले श्रीकांत का सामना अब मलेशिया के डारेन ल्यू से होगा जिसने 2012 फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज जीती थी। श्रीकांत ने पहले गेम में 2.4 से पिछड़ने के बाद अंतर कम करके 6.8 कर दिया। इसके बाद 16.13 की बढ़त बना ली। पाबलो ने वापसी की कोशिश की लेकिन श्रीकांत ने पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में श्रीकांत ने 6.3 की बढ़त बना ली लेकिन पाबलो छह अंक की बढत लेकर आगे निकल गए। श्रीकांत ने स्कोर 10.12 कर दिया लेकिन पाबलो ने लगातार अंक बनाकर गेम जीता। निर्णायक गेम में पाबलो ने एक समय 11.9 की बढ़त बनाई लेकिन बाद में श्रीकांत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला जीता।गौरतलब है कि इस से पहले मुकाबले में पुरुष वर्ग में श्रीकांत ने आयरलैंड के नाट एनगुएन को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-16 से हरा दिया था।

डब्लस में नहीं चला सिक्का:
इससे पहले हुए मुकाबले में भारत को डब्लस में निराशा हाथ लगी। युगल मुकाबले में भारतीय शटलर्स का सिक्का नहीं चला। मेन्स डबल्स मुकाबलों में भारत को दोहरा झटका लगा। पहले तरुण कोना और सौरभ शर्मा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद अर्जुन और रामचंद्रन की जोड़ी भी हार गई। तरुण-सौरभ को हांगकांग की चिन चुंग और चुन मैन टैंग की जोड़ी ने 51 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 18-21, 21-17 से हरा दिया। वहीं अर्जुन-रामचंद्रन को मलेशिया के ओन यू सिन और टियो यी ने 21-14, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Story first published: Thursday, August 2, 2018, 10:45 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+