Padma Shri: पूर्व खेल मंत्री गोयल ने पद्म श्री के लिए श्रीकांत के नाम की सिफारिश की
नई दिल्ली। अपने शानदार खेल से सफलता का परचम लहराने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत के लिए पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने पद्म श्री की सिफारिश की है। गोयल ने इसके लिए देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है, हालांकि नाम के सिफारिश के लिए समय सीमा 15 सितंबर को खत्म हो चुकी है , बावजूद इसके गोयल ने खत लिखा है श्रींकात के लिए। अपने खत में पूर्व खेल मंत्री ने लिखा कि मौजूदा परिस्थितियों में आवश्यक है कि भारत में इस खेल में उसके योगदान को स्वीकार करते हुए इस युवा खिलाड़ी को प्रेरित किया जाए।
आपको बता दें कि श्रीकांत पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन जीतकर एक कैलेंडर सत्र में 4 सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बैडमिंटन खिलाड़ी बने हैं। गोयल ने ये भी लिखा है कि श्रीकांत देश के युवाओं के लिए आदर्श है और लाखों लोग चाहते हैं कि उसकी उपलब्धियों को मान्यता मिले इसलिए मुझे लगता है कि इस शानदार खिलाड़ी को देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले। गौरतलब है कि श्रीकांत से पहले पीवी सिंधु और महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश पद्म भूषण के लिए की गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
