54 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए एंडरसन

By Staff

स्थानीय ओवल मैदान पर एशेज श्रृंखला के पांचवें मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को जब एंडरसन आस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेन हेल्फिनहॉस की एक गेंद पर पगबाधा करार दिए गए तो उस वक्त उनके खाते में कोई रन नहीं जुड़ा था। टेस्ट करियर में यह 55वीं बार था जब मैदान पर बतौर बल्लेबाज उतरे थे। परंतु यह पहली बार था जब वह बिना कोई रन बनाए ही पेवेलियन लौट गए।

वैसे टेस्ट क्रिकेट में पहली बार शून्य पर आउट होने से पहले लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेलने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीवीलियर्स सबसे आगे हैं। वह 78 पारियों के बाद बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौटे। उनके बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डीसिल्वा 75 और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड 58 पारियों के बाद पहली बार शून्य पर आउट हुए। इस फेहरिस्त में एंडरसन का स्थान चौथा हो गया है।

गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन ने अब तक खेले 41 टेस्ट मैचों में 14.17 की औसत से 397 रन बनाए हैं। हालांकि इन मैचों में उन्होंने 140 विकेट अपने नाम किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, August 22, 2009, 12:09 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+