For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Korea Open 2019: सेमीफाइनल में पी कश्यप की हार के साथ खत्म हुई भारतीय चुनौती

नई दिल्ली: कोरिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 में पारुपल्ली कश्यप के सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर होते ही भारतीय चुनौती का भी अंत हो गया। शनिवार को कश्यप अपने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में वर्ल्ड नम्बर -1 और 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन केंटो मोमोता से सीधे गेम में हार गए।

कश्यप इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती पेश करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बचे थे। मोमाटा और कश्यप के बीच यह चौथा मुकाबला था और इस बार भी उन्होंमे कश्यप पर अपना प्रभुत्व जमाते हुए 21-13, 21-15 से भारतीय खिलाड़ी पर जीत दर्ज कर ली।

मोमोतो ने शुरुआती गेम में पहला अंक लिया लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर 6 कश्यप ने खेल को 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, मोमोटा ने जल्द ही अपने प्रमुख शॉट सिलेक्शन के साथ बढ़त बना ली और 4 सीधे अंक हासिल कर इसे अपने पक्ष में 5-4 कर लिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों की ओर से ज्यादा आक्रामकता नहीं थी क्योंकि दोनों केवल वेटिंग गेम खेल रहे थे। कश्यप ने केवल कुछ ही अवसरों पर पहल की, लेकिन जब उन्होंने ऐसा किया, तो उन्होंने अंक बनाए। कश्यप ने कुछ आसान मौके दिए और उनकी कुछ गलतियों का मोमोता ने फायदा उठाया। ब्रेक के बाद भी भारत के पक्ष में चीजें नहीं बढ़ीं, क्योंकि मोमोता ने 14-8 और फिर 17-10 की बढ़त बना ली। कश्यप ने पहला गेम 13-21 से गंवाया।

हालांकि, कश्यप ने दूसरे गेम में शानदार टक्कर दी, क्योंकि उन्होंने 3-9 से वापसी करते हुए तीन सीधे अंक हासिल किए। एक समय तो कश्यप अपने विरोधी से बेहतर भी साबित होते हुए दिखाए लेकिन मोमोता ने लगातार 6 अंक लेकर कश्यप की वापसी की सभी संभावनाओं को धूमिल कर दिया और हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी को मोमोटा ने 40 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया। साल 2014 राष्ट्रमंडल खेलों गोल्ड मेडल जीतने वाले कश्यप इस सत्र में दूसरी बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए। इससे पहले वे इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम 4 में पहुंचे थे।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 17:29 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+