For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोरिया ओपन: सायना का सफर खत्म, नोजोमी ओकुहारा ने हराया

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का शुक्रवार को कोरिया ओपन टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया।जापान की नोजोमी ओकुहारा ने क्वार्टर फाइनल में सायना को 21-15, 15-21, 20-22 हरा दिया। इस मुकाबले की शुरुआत में सायन ने नोजोमी ओकुहारा को कड़ी टक्कर देते हुए गेम को 9-9 की बराबरी पर रखा लेकिन इसके बाग ओकुहारा ने सायना पर बढ़त बनाई। एक घंटे तक चले इस मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा ने सायना को आगे बढ़ने का कोई मौका नहीं दिया और क्वॉर्टर फाइन में जीतकर अपना सफर आगे बढ़ाया।

इससे पहले सायना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की किम गाउन को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-80 किम को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई थी।

पहले हाफ में सायना ने आसानी से किम पर अपना दबदबा बनाते हुए 16-13 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने अंक बटोरते हुए भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपना स्कोर 18-20 कर लिया था। यहां लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने गेम प्वाइंट हासिल करते हुए पहला गेम किम के खिलाफ 21-18 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में किम ने खेल में अपनी वापसी की और सना को 9-5 से पीछे किया लेकिन हार न मानते हुए भारतीय खिलाड़ी ने 13-13 से स्कोर बराबर कर लिया। स्कोर बराबर होने के बाद सायना ने खेल में वापसी की ओर किम को पछाड़ते हुए दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम करने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।

बता दें कि सायना दिसंबर में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के संग परियण सूत्र में बंधने वाली हैं।

Story first published: Friday, September 28, 2018, 17:14 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+