..जब फार्मूला वन चैम्पियन को बंदूकधारियों ने घेरा
यह घटना उस समय की है जब रेसिंग पूरी होने के बाद बटन अपने होटल लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में छह लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। सभी बदमाशों के हाथ में मशीन गन थी। वे बटन की कार की ओर बढ़ रहे थे कि उनका ब्राजीलियाई ड्राइवर सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को लेकर आगे निकल गया। इस घटना के दौरान बटन के पिता जॉन, उनके प्रबंधक रिचर्ड गॉडर्ड और फिजियो माइक कोले भी मौजूद थे।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट यूके' के अनुसार बटन ने बताया, "हम ट्रैक से अपने होटल की ओर लौट रहे थे कि मैंने एक कुत्ते को देखा, जो बेहद प्यारा था। इसके बाद हमने जो हमने देखा, वह भयावह था। छह लोग अपने हाथों में बंदूक लिए हमारी ओर बढ़ रहे थे। मेरे ड्राइवर में समझदारी दिखाई और हम लोग वहां से निकल गए।"
बटन साओ पॉलो के हिल्टन होटल में ठहरे हैं। मैकलॉरेन के इस चैम्पियन फार्मूला वन ड्राइवर ने कहा, "यह सब बहुत डरावना था। मुझे नहीं पता कि इन लोगों का क्या इराद था। इतना जरूर जानता हूं कि अगर मेरी दोस्त जेसिका यहां होती तो वह बुरी तरह से डर गई होती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications