Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: मलयेशिया के दिग्गज खिलाड़ी ली चोंग वेई बाहर, ये है वजह

नई दिल्ली। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में मलयेशिया के दिग्गज खिलाड़ी ली चोंग वेई की चुनौती खत्म हो गई है। उन्होंने दोनों प्रतियोगिताओं से अपना नाम वापस ले लिया है। उनका यह फैसला चौंकाने वाला है लेकिन उनके नाम वापस लेने का कारण उनके पेट में गड़बड़ी बताया जा रहा है। मलयेशिया बैडमिंटन संघ (बीएएम) ने इस बात की पुष्टि की।बीएएम ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है और उनके डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में राह तक रहे उनके प्रशंसकों के लिए ये बड़ा झटका है।

पहले ही लगाई गई थीं अटकलें

खबरों के मुताबिक पिछले सप्ताह अभ्यास सत्र के दौरान वह गैरमौजूद दिखे थे जिसके बाद अटकलें तेज हो गई थी कि वह बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे। 30 जुलाई से चीन के नानजिंग में यह चैंपियनशिर शुरू हो रही है। गौरतलब है कि ली ने वर्ल्ड चैंपियनशिप-2011, 2013 और 2015 में सिल्वर मेडल जीता था।

Story first published: Wednesday, July 25, 2018, 10:33 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+