Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हमने गलतियों से सीख ली: एंडरसन

लंदन। एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लॉर्डस मैदान पर आस्ट्रेलियाई टीम संकट में नजर आ रही है। इंग्लैंज ने अपनी घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलियाई टीम को संकट में डाल रखा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि उनकी टीम ने पहले टेस्ट की गलतियों से सीख ली है। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था लेकिन उसमें आस्ट्रेलियाई टीम हर लिहाज से मेजबान टीम पर भारी नजर आई थी।

परंतु लॉर्डस मैदान पर आस्ट्रेलियाई टीम संकट में नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक आस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाने वाले एंडरसन ने कहा, "हमने कार्डिफ टेस्ट के बाद लंबी बातचीत की थी क्योंकि हम जानते थे कि वहां हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी।

हमनें यहां योजनाबद्ध ढंग से गेंदबाजी की और सफल रहे।"गौरतलब है कि खेल के दूसरे दिन चार विकेट लेने के अलावा एंडरसन ने महत्वपूर्ण 29 रन भी बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+