सौरव को सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद अजलान इस्कंदर ने हराया।
विश्व के 25वें नंबर के खिलाड़ी सौरव एक कड़े मुकाबले में 5-11, 11-6, 5-11, 10-12 से मुकाबला गंवा बैठे।
इससे पहले 2006 दोहा एशियाई खेलों में भी सौरव ने कांस्य पदक जीता था।
भारत को महिला एकल मुकाबले में खाली हाथ लौटना पड़ा। दीपिका पाल्लीकल और जोशना चिनप्पा शुक्रवार को ही क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।