नाकामी छुपाने के लिए बहाना बना रहे हैं पोंटिंग : फ्लावर
कार्डिफ टेस्ट जीतने के लिए आस्ट्रेलिया को अंतिम दिन एक विकेट की दरकार थी लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद आस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेम्स एंडरसन और मोंटी पनेसर की आखिरी जोड़ी को पेवेलियन नहीं लौट सके थे। इस तरह इंग्लैंड वह टेस्ट मैच बचाने में सफल रहा।
फ्लावर ने ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' से बातचीत के दौरान कहा, "पोंटिंग अपनी नाकामी छुपाने के लिए बहाना बना रहे हैं। सभी जानते हैं कि अंतिम विकेट झटकने के लिए आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी समय मिला था। इसलिए यह कहना कि हमने समय बर्बाद किया, गलत है।"
फ्लावर ने कहा कि वह एक क्रिकेटर के तौर पर पोंटिंग की काफी इज्जत करते हैं लेकिन इस मामले को तूल दिए जाने से वह काफी आहत हुए हैं।
बकौल फ्लावर, "पोंटिंग क्रिकेट के महान दूत हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन इस घटना के दौरान उनके व्यवहार ने मुझे आहत किया है। मैं उन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी से इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं कर रहा था। मैं तो समझता हूं कि उन्होंने खेल भावना से परे जाकर यह सब किया है।"
उल्लेखनीय है कि पोंटिंग ने इंग्लैंड टीम पर मैच के अंतिम क्षणों में जानबूझकर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया था। पोंटिंग का कहना था कि ऐसे में जबकि मैच में सिर्फ तीन ओवर बचे थे, इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने फिजियो और 12वें खिलाड़ी को मैदान में भेजकर जानबूझकर खेल में व्यवधान डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications