मांट्रियल मास्टर्स : दूसरे दौर में फेडरर की आसान जीत
फेडरर ने दूसरे दौर के मुकाबले में कनाडा के फ्रेडरिक निमेयर को 7-6 (7-3), 6-4 से पराजित किया। निमेयर ने पहले दौर में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी मारिन सेलिक को हराया था।
फेडरर के अलावा सर्बिया के नोवाक जोकोविक भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। जोकोविक ने पीटर पोलांस्की को 6-4, 7-6 (8-6) से हराया।
फेडरर और जोकोविक की राह पर चलते हुए विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे भी तीसरे दौर में स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
स्कॉटलैंड के मरे ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। मरे ने नौ एस लगाए और पूरे मैच के दौरान नौ ब्रेक प्वाइंट बचाए।
एक अन्य मुकाबले में रूस के निकोली डेवीडेंको को भी जीत मिली है। डेवीडेंको ने तीसरे दौर में स्थान बनाने के लिए फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू को दो घंटे तक चले मुकाबले के बाद 7-6 (7-4), 7-6 (7-2) से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications