For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मलेशिया मास्टर्स: विश्व नंबर 9 खिलाड़ी को हराकर सानिया ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

नई दिल्ली: भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने बुधवार को कुआलालंपुर में मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए वर्ल्ड नंबर 9 एस यंग एन को सीधे गेमों में हरा दिया है। वर्ल्ड नंबर 11 नेहवाल ने यंग के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्होंने केवल 40 मिनट में दूसरे दौर की जीत हासिल की।

साइना ने मिड-गेम ब्रेक पर आरामदायक 5 अंकों की बढ़त के साथ मैच शुरू किया, लेकिन सी यंग एन ने एक उल्लेखनीय वापसी की और पहले दौर को 23-23 तक बढ़ाया गया था। हालांकि भारतीय शटलर ने उसे 25-23 से जीत लिया।

साइना ने दूसरे गेम में 11-6 की बढ़त ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि उन्होंने दूसरा सेट 21-12 से जीतकर दूसरा राउंड क्लैश जीत लिया।

साइना की यह दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी पर पहली जीत है, जिसने पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में भारतीय से बेहतर प्रदर्शन किया।

दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन नेहवाल का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन से होगा।

इससे पहले बुधवार को, भारत की शीर्ष क्रम की महिला एकल शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स में जीत की शुरुआत की थी।

विश्व चैंपियन सिंधु ने रूस की इवगेनिया कोसेत्स्काया को पहले दौर में 21-15 21-13 से हराया। जबकि नेहवाल ने बेल्जियम के लियान टैन को 36 मिनट में 21-15, 21-17 से हराया था।

दूसरी ओर, श्रीकांत ने एक काफी खराब मैच खेला, उन्होंने केवल 30 मिनट में 17-21, 5-21 से हार का मुंह देखा। पहले गेम में चाउ ने मैच में शुरुआती नियंत्रण दिखाया और उन्होंने भारतीय पर 16-8 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, श्रीकांत ने 13-16 बनाने के लिए पांच सीधे अंकों के साथ संघर्ष किया।

लेकिन ताइवानी खिलाड़ी अपने तेज हमले और जबरदस्त डिफेंस के साथ बढ़त नहीं दे रहा था और पहला गेम 21-17 से जीता। दूसरे गेम में, ऐसा कभी नहीं लगा कि श्रीकांत मैच में थे क्योंकि चाउ ने आसानी से भारतीय पर आक्रामक रूख अपनाया जिसका शटलर के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+