Malaysia Masters: मलेशिया मास्टर्स में चीन के वेंग होंग यांग को हराकर भारत के एचएस प्रणय ने BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला कड़े संघर्ष वाला रहा लेकिन प्रणय ने इसमें बाजी मारते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। वह पुरुष सिंगल्स में खिताबी जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय हैं।
प्रणय ने पहला सेट अपने नाम किया था। हालांकि इसमें मशक्कत करनी पड़ी लेकिन उन्होंने 21-19 के अंतर से सेट जीत लिया। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और दमदार खेल दिखाया। चीन के होंग यांग ने 21-13 से यह सेट अपने नाम करते हुए भारतीय खिलाड़ी को टक्कर दी और बराबर भी कर ली।
दूसरे सेट से मुकाबला बरबरी पर आने के बाद प्रणय ने पूरा जोर लगा दिया और सेट के साथ खिताब भी जीत गए। इस सेट में भी दोनों तरफ से धाकड़ खेल देखने को मिला लेकिन प्रणय ने 21-18 से सेट जीतकर 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
CSK vs GT, Final: बारिश के कारण आईपीएल फाइनल रद्द, अब रिजर्व डे को खेला जाएगा मुकाबला
प्रणय ने छह साल से ज्यादा समय के बाद अपना पहला सिंगल खिताब हासिल किया है। इस पल का उनको भी बेसब्री से इंतजार था। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में यूएस ओपन में BWF ग्रां पी का खिताब हासिल किया था। इसके बाद लम्बा समय लगा है।
हालांकि प्रणय को सेमीफाइनल में नहीं खेलना पड़ा था। इंडोनेशिया के क्रिश्चियन एडिनाटा चोटिल हो गए थे। उनके खेलने के आसार भी नहीं दिख रहे थे। अंततः उनके बाहर होने के कारण भारतीय खिलाड़ी को फाइनल में जगह मिल गई। इसके बाद उन्होंने एक कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।