मलेशिया मास्टर्स: 32 मिनट में प्रतिद्वन्दी को हरा फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल
सरवाक। स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल मलेशिया के सरवाक में चल रही मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन ग्रां प्री के फाइनल में पंहुच गई हैं। पिछले कुछ समय से लगातार अपनी फॉर्म और फिटनेस से जूझ रही साइना ने सेमीफाइनल मुकाबले में जोरदार खेल दिखाते हुए हांगकांग की यिप पुइ यिन को 21-13, 21-10 से करारी शिकस्त दी। सायना ने महज 32 मिनट में अपनी प्रतिद्वन्दी को शिकस्त दी।
32 मिनट चले इस मुकाबले में सायना ने धीमी शुरुआत की लेकिन जल्दी ही रफ्तार पकड़ ली। पहले गेम में शुरू में साइना पिछड़ी थीं. लेकिन एक बार बढ़त बनाने के बाद उन्होंने प्रतिद्वन्दी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार पांच अंक लेकर बढ़त बनाई और 21-13 से पहला गेम जीता।
दूसरे गेम में उन्होंने एक बार भी बढ़त नहीं गंवाई. बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 6-0 की बढ़त ले ली. साइना हांगकांग की खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहीं। आसानी से उन्होंने मुकाबला 21-10 से अपने नाम किया। मैच उन्होंने 21-13, 21-10 से जीता। फाइनल में उनका मुकाबला थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवोंग से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
