For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Malaysian open 2019: कैरोलिना मारिन से हारकर बाहर हुईं साइना नेहवाल

नई दिल्ली। मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में साइना नेहवाल के सफर पर उस वक्त विराम लग गया जब उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मारिन ने साइना को शिकस्त दे दी। स्पेन की खिलाड़ी कैरिलोना मारिन और साइना नेहवाल के बीच सेमीफाइनल में टक्कर हो रही थी। 40 मिनट चक चले इस गेम में मारिन ने 21-16,21-13 से मैच अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली। मैच के शुरुआत में साइना ने बढ़त बनाई थी लेकिन वह बढ़त को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सकीं।

पहले गेम में एक समय पर स्कोर 9-9 की बराबरी पर था लेकिन मारिन ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहले दो अंक की बढ़त बनाई और इसके बाद फिर से उन्होंने तीन अंक हासिल कर गेम में तेजी से आगे निकल गई। पहले गेम में ही भारत के हाथ से यह मैच फिसलता नजर आया। पहला मैच गवांने के बाद दूसरे मैच में मारिन की पहली सर्विस आउट हो गई जिससे साइना ने बढ़त बनाई लेकिन मारिन ने लगातार दो अंक हासिल करके फिर लीड हासिल कर ली और इसके बाद साइना की पकड़ से मैच बाहर निकल गया।

बता दें कि साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। सायना ने 48 मिनट तक चले गेम में ओकुहारा को 21-18 23-21 से हराया था।

Story first published: Saturday, January 19, 2019, 12:36 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+