सायना की जीत का सिलसिला जारी

By Staff
जोहर बहारू। इंडोनेशियन ओपन में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद भी सायना नेहवाल का शानदान प्रदर्शन जारी है। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मलेशियन ओपन के दूसरे में कदम रख दिया है।

मलेशिया के शहर जोहर बाहरू में खेले जा रहे मलेशियन ओपन ग्रां पी गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में सायना दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहीं हैं। सायना ने पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नटिप बुर्नाप्रसाटेसुस्के को 21-18, 22-20 से शिकस्‍त दी। अगले दौर में सायना की भिड़ंत थाईलैंड की ही आर इंतानोन से होगी।

जयराम व भट्ट तीसरे दौर में

पुरुषों के एकल वर्ग में भी भारत का दबदबा कायम है। अजय जयराम शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल दिखाते लगातार दो जीत दर्ज कर तीसरे दौर में पहुंच गये। पहले दौर में जयराम ने चांग चेह लोक को 21-16, 21-8 से हराया। दूसरे दौर में उन्‍होंने इस्कांदर जियाउद्दीन को 21-13, 24-22 से शिकस्‍त दी। जियाउद्दीन ने पहले दौर में भारत के चेतन आनंद को 16-21, 21-18, 17-21 से हराया था।

भारत के ही अरविंद भट्ट भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। भट्ट ने पहले दौर में डेनमार्क के सुने गोव्नहॉल्ट को 21-16, 16-21, 21-16 से हराया। वहीं दूसरे दौर में उन्‍होंने सिंगापुर के योंगझाओ आस्थन चेन के खिलाफ 21-18, 17-21 21-15 से जीत दर्ज की।

Story first published: Thursday, June 25, 2009, 11:20 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+