एशेज: पोंटिंग ने कहा, हमने खुद को साबित कर दिया
दरअसल, पहले मैच के पांचवें दिन रविवार को खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिर्फ नौ अंग्रेज बल्लेबाजों को ही पेवेलियन की राह दिखा सके और यह मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक पोंटिंग ने कहा, "हमारी तुलना में इंग्लैंड को अपनी कमियां तलाशने और चयन से जुड़े मुद्दों पर कहीं ज्यादा मेहनत करनी होगी।"
पोंटिंग ने कहा, "मैं इस मैच (पहला टेस्ट) के नतीजे पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। मैं इस बात से निराश हूं कि हम जीत नहीं सके। लेकिन हमने एक टीम के रूप में यह साबित कर दिया है कि हम हर परिस्थिति में अपना बेहतरीन खेल दिखाते हैं।"
पहले टेस्ट की पहली पारी में पोटिंग ने 150 रनों की पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। श्रृंखला का दूसर टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications