Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एंटी डोपिंग नियमों पर आईसीसी का विरोध नहीं करेगी बीसीसीआई

मनोहर ने कहा कि बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की चिंताओं से आईसीसी को अवगत करा दिया है।

इस मुद्दे का कोई हल निकालने के लिए रविवार को मुंबई में बीसीसीआई की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक बुलाई गई है।

वेबसाइट 'क्रिकइंफो' के अनुसार मनोहर ने कहा,"हमें सबसे बेहतर हल खोज लेने की उम्मीद है जो पारस्परिक रूप से स्वीकार्य हो।"

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बीसीसीआई और आईसीसी में कोई मतभेद नहीं है और इस तरह की प्रचारित हो रही सभी खबरें गलत हैं। खिलाड़ी वाडा कोड के कारण अपनी सुरक्षा और निजता को लेकर चिंतित हैं। उनकी चिंता से आईसीसी को अवगत करा दिया गया है।

वाडा कोड के अनुसार खिलाड़ियों को अगले तीन महीनों तक के अपने ठिकानों की जानकारी आईसीसी को देनी होती है,जिससे परीक्षणों को प्रभावी ढंग से किया जा सके।

भारत के 11 खिलाड़ियों का नाम आईसीसी की परीक्षण सूची में है और वे 31 जुलाई को तय अंतिम समय सीमा तक आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं।

परीक्षण सूची में शामिल सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी और वीरेंद्र सहवाग के रविवार को आईसीसी और बीसीसीआई की बैठक में उपस्थित रहने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+