Bday Special: सायना नेहवाल के जन्म पर उनकी दादी ने मनाया था मातम
नई दिल्ली। आज भारत की होनहार बेटी सायना नेहवाल का जन्मदिन है। देश की सवा-सौ करोड़ आबादी की आदर्श सायना ने आज अपने जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। आज सायना ने अपने खेल से ना केवल हमारे देश का नाम ऊंचा कर दिया है बल्कि लोगों को यह भी जता दिया है कि मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी आम इंसान खास बन सकता है।
आईये सायना के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके बारे में खास बातें...
- सायना लंदन ओलम्पिक-2012 में महिला एकल वर्ग की कांस्य पदक विजेता रहीं और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी रही हैं।
- साल 2010 सायना के करियर का गोल्डेन टाइम रहा है क्योंकि इसी साल उन्होंने सिंगापुर सुपरसीरीज, इंडोनेशिया सुपरसीरीज, हांगकांग सुपरसीरीज के अलावा इंडिया ग्रांप्री गोल्ड जीता और एशियन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।
- साल 2010 में ही राष्ट्रमंडल खेलों में सायना ने महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया था।
- सायना आज भारत के टॉप 5 एंडोर्समेंट में से एक हैं। वो बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे Yonex, इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्रांड एंबेसडर हैं।
- सायना का सपना था कि वो सुखोई में उड़ान भरे और वो सपना वायुसेना ने पूरा कर दिया। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी रही हैं।
- ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में भारत को पहला पदक दिलाने वाली सायना इस समय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
- सायना विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन भी रह चुकी हैं।
- सायना के मम्मी-पापा दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिसके चलते सायना की रूचि भी इस खेल के प्रति बढ़ गई।
- सायना भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं।
- सायना के लिए सफलता का मंत्र हैं ऐसे ख्वाबों के देखना जो सजीव हो सकते हैं और उनके लिए रात दिन अनुशासन में रहकर मेहनत करना।
- सायना की दादी पोता चाहती थीं और इसके चलते वह पोती होने पर खुश नहीं हुई। इस बात से उनकी दादी इतनी खफा थी कि कुछ महीनों तक उन्होंने सायना का चेहरा भी नहीं देखा था।
फिलहाल उनके जन्मदिन पर हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं कि
सायना नेहवाल..
तू शान है...
तू मान है...
तू देश का अभिमान है..
तूझे हमारा सलाम है..
जन्मदिन मुबारक हो...
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
