सहवाग को मिला गंभीर, नेहरा और ईशांत का समर्थन
दिल्ली छोड़कर हरियाणा के लिए खेलने की सहवाग की धमकी देने के अगले ही दिन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी डीडीसीए की चयन प्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसमें पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हालात में यदि सुधार नहीं हुए वह भी डीडीसीए छोड़ देंगे।
उन्होंने एक अंग्रेजी के अखबार से बातचीत में कहा, "डीडीसीए की खेल समिति को भंग कर दिया जाना चाहिए। यही इसका समाधान है। इसमें एक भी क्रिकेटर नहीं है।"
बायें हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी सहवाग का समर्थन करते हुए कहा, "डीडीसीए की जो कार्यप्रणाली है, मैं दिल्ली छोड़ने में थोड़ा भी नहीं हिचकूंगा। अपनी गलतियों को सुधारने के लिए डीडीसीए के पास यह आखिरी मौका है।"
नेहरा ने कहा, "दो वर्षो तक जब मैं चोटिल था तो किसी ने मेरी सुध नहीं ली और जब मैंने अपनी वापसी कर ली है तो सभी इसे भुनाने में लगे हैं।"
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा कि स्थितियों को सुधारा जा सकता है। इस मामले में सहवाग ने जो कुछ भी कहा है वह सही है।
इस बीच, डीडीसीए के उपाध्यक्ष और चयन समिति के अध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा, "सहवाग ने जो मुद्दे उठाए हैं वह डीडीसीए को जगाने वाली है। मुझे खुशी है कि सहवाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि सहवाग को खोए बगैर ही मौजूदा विवाद का जल्द ही कोई न कोई हल निकल जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications