Senior Badminton National Championship:पीवी सिंधु को हरा सायना ने जीता खिताब

By Rizwan

नई दिल्ली। सायना नेहवाल ने पीवी सिंधु को हराकर 82वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। बुधवार को नागपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में सायना नेहवाल ने पीवी सिंधु को 21-17, 27-25 से हराया। सायना ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। सायना और सिंधु दोनों ने ही इस फाइनल मुकाबले से पहले दो-दो बार ये खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने रित्विका गडे को हराया तो वहीं सायना ने अनुरा प्रभुदेसाई को हराकर साइना फाइनल का टिकट पाया। साइना करीब एक दशक बाद राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतरी थीं, जिसका अंत उन्होंने खिताबी जीत के साथ किया है।

वहीं पुरुषों के मुकाबले की बात करें तो एचएस प्रणॉय ने बुधवार को 82वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हराकर मैन्स सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि प्रणॉय ने श्रीकांत को 21-15, 16-21, 21-7 से हराकर खिताब जीता है। बता दें कि इससे पहले प्रणॉय ने शुभंकर डे को 21-14 21-17 से हराकर जबकि श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को 21-16 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Story first published: Wednesday, November 8, 2017, 22:45 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+