Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका में सटोरियों की मौजूदगी की जांच करेगी आईसीसी

कराची, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात की खुशी है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका में खेली गई टेस्ट श्रृंखला के दौरान कोलंबो में सटोरियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ संपर्क साधने के मामले की जांच करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान के प्रमुख उर्दू समाचार पत्र 'एक्सप्रेस' ने पिछले महीने खबर दी थी कि कुछ अज्ञात भारतीय सटोरियों ने कोलंबो में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सात पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संपर्क साधा था।

पत्र ने पाकिस्तानी टीम के प्रबंधक यावर सईद के हवाले से लिखा था कि ऐसी कोई अनहोनी नहीं हुई और बाद में टीम प्रबंधन ने सख्ती बरतते हुए खिलाड़ियों और सटोरियों के बीच संपर्क की सारी संभावना खत्म कर दी थी।

पीसीबी के एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि बोर्ड के शीर्ष अधिकारी इस बात को लेकर खुश हैं कि आईसीसी ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए साफ कर दिया है कि वह मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

पाकिस्तानी टीम के प्रबंधक यावर ने कहा था, "कोलंबो टेस्ट के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने हमें बताया था कि कुछ संदिग्ध लोग उनसे मिले थे। हमने इस संबंध में होटल प्रबंधन से शिकायत की थी। प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से टीम को होटल की किसी अन्य मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया था।"

यावर के मुताबिक टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों से कहा था कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास नहीं करें और अगर कोई उनसे संपर्क साधने की कोशिश करता है तो वे तुरंत इसकी जानकारी प्रबंधन को दें।

यावर ने शक जाहिर किया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलने वाले सटोरिये भारत के हो सकते हैं और जाहिर तौर पर उनका मकसद कोलंबो टेस्ट को 'फिक्स' करने का रहा होगा।

इस घटना के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी कर आईसीसी से कड़े कदम उठाने की मांग की थी। 2000 में हुई मैच फिक्सिंग की घटना से हतप्रभ आईसीसी ने पीसीबी की मांग पर गौर करते हुए मामले की जांच का भरोसा दिलाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+