Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान हार के करीब, 6 विकेट गिरे (लीड-2)

पाकिस्तानी टीम ने खबर लिखे जाने तक 28 ओवरों में 106 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे। उसे जीत के लिए अब भी 127 रनों की जरूरत है। अब्दुर रज्जाक सात और फवद आलम 17 रन बनाकर खेल रहे थे।

पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी (27) और कामरान अकमल (20) ने सर्वाधिक योगदान दिया है। इसके अलावा शोएब मलिक (9), मोहम्मद यूसुफ (4), यूनुस खान (12), मिस्बाह उल हक (9) बुरी तरह नाकाम रहे।

श्रीलंका की ओर से नुवान कुलसेकरा ने दो और थिलन तुषारा ने तीन विकेट चटकाए हैं। मुथैया मुरलीधरन को एक सफलता मिली है।

इससे पहले, श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 36 और माहेला जयवर्धने ने 33 रनों की पारी खेली।

श्रीलंकाई पारी का सबसे चमत्कारी पक्ष मुरलीधरन के बल्ले से निकलकर सामने आया। मुरली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों की उम्दा पारी खेली।

मैथ्यूज ने अपनी 50 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। संगकारा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि जयवर्धने ने अपनी उपयोगी पारी के दौरान 56 गेंदों पर एक चौका जड़ा। तुषारा आठ और लसिथ मलिंगा चार रन पर अविजित लौटे।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर ने तीन विकेट झटके। अब्दुर रज्जाक को दो विकेट मिले जबकि उमर गुल, सईद अजमल और शाहिद अफरीदी को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+