Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 : सोढ़ी ने जीता स्वर्ण, निशानेबाजी और तीरंदाजी टीम को कांस्य (लीड-1)

टेनिस में भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक पक्का कर लिया है। पुरुषों के युगल मुकाबलों में सोमदेव देवबर्मन और सनम सिंह की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है जबकि सोमदेव ने एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

निशानेबाजों ने चीन में पहला स्वर्ण जीता। इस तरह भारत को तीसरा स्वर्ण प्राप्त हुआ। पहला स्वर्ण बिलियर्ड्स में पंकज आडवाणी ने जीता था जबकि दूसरा स्वर्ण नौकायन में बजरंग लाल ताखड़ ने जीता था।

सोढ़ी ने फाइनल में 47 अंक हासिल किए और कुल 186 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद सोढ़ी (139), जूनियर विश्व चैम्पियन असर नोरिया (134) और विक्रम भटनागर (130) की टीम ने 403 अंकों के साथ टीम स्पर्धा का कांस्य जीता।

महिला रिकर्व टीम ने तीरंदाजी में चीनी ताइपे को हराकर कांस्य जीता। भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 217 के मुकाबले 218 अंकों से हराया। भारतीय टीम में डोला बनर्जी, दीपिका कुमारी और रामिल बुरुयूली शामिल हैं।

भारतीय टीम ने रविवार को 1/8 एलिमिनेशन मुकाबले में वियतनाम को 152 के मुकाबले 225 अंकों से पराजित किया था। भारतीय टीम ने पहले प्रयास में 57, दूसरे में 55, तीसरे में 58 और चौथे में 55 अंक हासिल किए।

दूसरी ओर, वियतनाम की टीम 35, 50, 30 और 37 अंक ही हासिल कर सकी। इसके बाद 1/4 एलिमिनेशन मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने उत्तर कोरिया को 202 के मुकाबले 214 अंकों से हराया था।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरियाई तीरंदाजों को जोरदार टक्कर दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 221-221 लेकर बराबरी पर रहीं लेकिन शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया ने बाजी मारी ली।

टेनिस में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और उनके जोड़ीदार सनम सिंह फाइनल में पहुंच गए हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले में सनम और सोमदेव की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सूंग जेई चो और ह्वेन जून किम की जोड़ी को 6-3, 7-5 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा 18 मिनट चला।

फाइनल में सोमदेव और सनम का सामना चीन के एम. गांग और जेड. ली की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने रविवार को ही चीनी ताइपे के ची. येई और एच. ली की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।

सोम के लिए यह दोहरी सफलता है। वह एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। कांस्य जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य करण रस्तोगी को हालांकि इस वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के झी. झियांग को एक घंटे 51 मिनट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोमदेव एशियाई खेलों में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।

सेमीफाइनल में सोमदेव का सामना जापान के तातसुमा इतो से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इतो ने रविवार को खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को दानाई उदोमचोक को 6-4, 6-1 से हराया।

एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में रस्तोगी को हालांकि उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मुकाबला 2-6, 6-4, 5-7 से हार गए। यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट तक चला।

पुरुषों की पैदल चाल स्पर्धा के 20 किलोमीटर वर्ग में भारत के हरमिंदर सिंह और बलजिंदर सिंह क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे।

इस स्पर्धा में चीन के वांग हाओ ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन चू याफेई ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया के हुइन्सुब किम ने कांस्य जीता।

स्वर्ण पदक जीतने वाले हाओ ने एक घंटे, 20 मिनट और 50 सेकेंड का समय लिया। दूसरी ओर भारत के हरमिंदर ने एक घंटे, 26 मिनट और 33 सेकेंड का वक्त लिया। बलजिंदर ने एक घंटे, 28 मिनट और छह सेकेंड में यह दूरी तय की।

ऊंची कूद में भारत के एथलीट हरि शंकर रॉय फाइनल में पहुंच गए हैं। रॉय ने पहले ही प्रयास में 2.10 मीटर की ऊंचाई नापी और फाइनल में पहुंचने वाले कुल 12 खिलाड़ियों में शामिल हुए।

मुक्केबाजी में भारत की प्रीति बेनीवाल 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

प्रीति ने रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइलन मुकाबले में मंगोलिया की मुक्केबाज सुव अर्डे ओयुनग्रेल को 8-2 से पराजित किया।

प्रीति ने पहले राउंड में चार, दूसरे तथा तीसरे में एक-एक और चौथे राउंड में दो अंक जुटाए। दूसरी ओर अर्डी पहले और चौथे राउंड में एक-एक अंक जुटा सकीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 21, 2010, 15:25 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+