Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (टेनिस) : सोमदेव-सनम की जोड़ी ने जीता स्वर्ण (लीड-3)

इससे पहले, एकल में कांस्य जीतने वाली सानिया मिर्जा और कांस्य जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य विष्णु वर्धन की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

छठे वरीयता प्राप्ता सोमदेव और सनम ने खेले गए खिताबी मुकाबले में चीन के माओसिन गांग और झे ली की जोड़ी को 6-3, 6-7 (4),1-0,(8) से पराजित किया।

सानिया और वर्धन की जोड़ी चीनी ताइपे की यंग जान चान और संग हुआ यांग की जोड़ी के हाथों हार गई। भारतीय जोड़ी को 6-4, 1-6, 0-1 (2) से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

टेनिस में भारत को एक और पदक मिलना तय हो गया है। सोमदेव एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। सोमदेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के तात्सुमा इतो को 6-2, 0-6, 6-3 से पराजित किया।

फाइनल में सोमदेव की भिडं़त उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से होगी। इस्तोमिन ने सेमीफाइनल में जापान के ही गो सोएदा को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से मात दी।

19वें राष्ट्रमंडल खेलों के एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव ने पहला सेट 35 मिनट में जीता जबकि वह दूसरा सेट हार गए।

तीसरे और निर्णायक सेट में दूसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने वापसी करते हुए मैच अपने कब्जे में कर लिया।

युगल के फाइनल मुकाबले में अपने घरेलू दर्शकों के बीच खेल रही चीन की जोड़ी जब तक वापसी करती तब तक सोमदेव और सनम मैच जीत चुके थे।

सनम वर्जिनिया विश्वविद्यालय के छात्र हैं जबकि सोमदेव इसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके हैं और दो बार राष्ट्रीय कॉलेजिएट (एनसीएए) चैंपियन रह चुके हैं।

इससे पहले लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनुभवी जोड़ी ने 2006 में दोहा एशियाई खेलों में भारत के लिए पुरुष युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

सानिया मिर्जा भी दोहा एशियाई खेलों का प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी जब उन्होंने मिश्रित युगल स्पर्धा में पेस के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इससे पहले रविवार को सानिया ने महिला एकल मुकाबले में कांस्य पर कब्जा किया था।

मिश्रित युगल में विष्णु वर्धन के साथ खेलते हुए सानिया पहला सेट जीतने में कामयाब रहीं लेकिन दूसरे सेट में वर्धन अपने लय को बरकरार नहीं रख सके।

सुपर टाई ब्रेकर में जीत चीनी ताइपे की जोड़ी के हाथ लगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+