विश्व टीम स्क्वॉश : भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत (लीड-1)
भारत को पूल-बी में रखा गया है। भारतीय टीम में दीपिका पल्लीकल, सुरभि मिश्रा और अन्वेषा रेड्डी शामिल हैं।
दीपिका ने जहां पहले मुकाबले में लिसा मैरी सेडलेमेयर को 11-4 11-3 11-5 से हराया वहीं सुरभि ने स्टेफाने रोजनर को 11-6 11-1 11-7 से और अन्वेषा ने केरोलिन सायेग को 11-9 11-7 11-5 से पराजित किया।
अन्य मुकाबलों में पूल-ए में मिस्र ने स्वीडन को 3-0 से हराया जबकि न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को भी इसी अंतर से पराजित किया। पूल-बी में इंग्लैंड भी फ्रांस को 2-1 से हराने में सफल रहा।
पूल-सी में मलेशिया ने डेनमार्क को 3-0 से पराजित किया जबकि इसी पूल में हांगकांग ने हॉलैंड को भी 3-0 से हराया।
पूल-डी में अमेरिका को भी जीत मिली। अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से पराजित किया जबकि कनाडा ने स्पेन को 3-0 से शिकस्त दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications