इंग्लैंड टीम को फ्लिंटॉफ की चोट की रिपोर्ट का इंतजार
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक इंग्लैंड टीम प्रबंधन को यह रिपोर्ट बुधवार को मिल जाएगी। इसी के बाद फ्लिंटॉफ के दूसरे तथा श्रृंखला के बाकी बचे टेस्ट मैचों में खेलने के बारे में फैसला किया जा सकेगा।
फ्लिंटॉफ के घुटने में अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोट लगी थी। वह प्रतियोगिता के बीच में ही स्वदेश लौट आए थे। वापसी के तुरंत बाद ही उन्होंने घुटने का पेचीदा ऑपरेशन कराया था और फिर 11 जून से अभ्यास के लिए लौटे थे।
इस चोट के एक बार फिर से गहरा जाने के कारण फ्लिंटॉफ के करियर पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कार्डिफ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने का फिर से चोटिल होना उनके लिए बहुत बड़ी चिंता का कारण बन सकता है।
बहरहाल, टीम प्रबंधन ने लॉर्ड्स टेस्ट में फ्लिंटॉफ की जगह लेने के लिए एहतियात के तौर पर 2005 एशेज श्रंखला के हीरो रहे तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन को टीम में शामिल कर लिया है।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमों 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications