अजहरुद्दीन को लेकर ज्वाला गुट्टा ने क्यों कहा- "ये सब मेरे सामने पूछना"

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने अक्रामक तेवर के लिए पहचानी जाने वालीं भारतीय की स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्‍वाला गुट्टा एक बार फिर भड़क गईं। हाल ही में ज्वाला का गुस्सा तब देखने को मिला था जब उन्‍हें पीएम मोदी विरोधी बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया गया।

लेकिन इस बार मामला अलग है। दरअसल इस बार सोशल मीडिया पर ज्वाला के गुस्से की वजह एक बेतुका सवाल बना। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने ज्वाला से पूछा कि 'अजहरुद्दीन साहब के क्या हाल हैं।' गुस्से में ज्वाला ने इस सवाल का करारा जवाब दिया। उन्होंने जवाब में लिखा- 'ये सब मेरे सामने बोलना'।

दरअसल इससे पहले एक यूजर ने ज्वाला की मां को चाइनीज कहते हुए उन पर आरोप लगाया कि वे इसलिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलती हैं। इसी के नाराज ज्वाला ने एक ट्वीट किया- "बेवकूफ लोगों की कमी बिल्कुल नहीं है!"

इसी ट्वीट में एक यूजर ने ज्वाला से पूछा- 'अजहरुद्दीन साहब के क्या हाल हैं।' जवाब में ज्वाला ने लिखा- 'ये सब मेरे सामने बोलना।' इसके बाद यूजर ने मांफी मागते हुए ट्वीट किया। हालांकि ज्वाला ने गुस्से पर काबू पाते हुए फिर से रिप्लाई दिया- "अगली बार बकवास मत करना।"

आपको बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें आ रहीं थी कि पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और ज्वाला गुट्टा के बीच अफेयर है। खबरों में कहा गया था कि संगीता बिजलानी से अजहर के अलगाव की वजह भी ज्वाला गुट्टा ही थीं।

Story first published: Wednesday, August 2, 2017, 17:50 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+