Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन हावी रहा बांग्लादेश

दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 56 रनों से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मैदान पर जम नहीं सके। सिर्फ डेविड बर्नार्ड ही रन बनाने में कामयाब रहे। वह 61 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सकीबुल हसन ने चार विकेट और एनामुल हक ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले दूसरे दिन बांग्लादेश की पूरी टीम 232 रन पर ढेर हो गई थी। केमर रोएच ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी। बांग्लादेश की ओर से मुशफीकुर रहीम ने सवाधिक 48 रनों की पारी खेली थी।

उधर, मैच के पहले दिन टॉस जीतकर कार्यकारी कप्तान सकीबुल हसन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले दिन ही बांग्लादेश के फिरकी गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 237 रनों पर समेट दिया था। सकीब, एनामुल हक और महमूदुल्लाह ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे। वेस्टइंडीज की ओर से ट्रैविस डोवलिन ने सर्वाधिक 95 और डेल रिचर्ड्स ने 69 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+