For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Korea Open 2019: पी कश्यप ने बचाई लाज, लगभग पूरा भारतीय दल हुआ बाहर

नई दिल्ली। कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का पहला दिन भारतीय खेमे के लिए निराशाजनक रहे। एकल वर्ग में पहले प्रणीत और फिर सायना नेहवाल चोटिल होकर मुकाबले के बीच से रिटायर हो गए वहीं विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु को पहले दौर में अमेरिका की बिएवेन झांग ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-21, 24-22, 21-15 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हालांकि दिन का अंत होते-होते आखिरकार भारत के लिए पारुपल्ली कश्यप के रूप में एक अच्छी खबर आई। भारत के स्टार बैडमिंटन पी कश्यप ने कोरिया ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। पी कश्यप ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के लू चिया हूंग को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से मात दी।

लू क्वॉलीफायर मुकाबले को जीतकर पहले दौर में पहुंचे थे। उन्होंने दोनों गेमों में अच्छी शुरुआत की और ब्रेक तक कश्यप को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, ब्रेक के बाद उनके खेल में गिरावट आई और वह मुकाबला हार गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच 42 मिनट तक चला। दूसरे दौर में कश्यप का सामना मलेशिया के लिएव डैरेन से होगा।

और पढ़ें: Korea Open 2019: खत्म हुई भारत की चुनौती, प्रणीत-सिंधु के बाद सायना भी हुई बाहर

मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले दौर के अपने मैच में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को सीधे गेमों में 21-19, 21-14 से पराजित किया। एकल वर्ग में पहले दौर में भारत के किसी खिलाड़ी की यह पहली जीत है।

वहीं युगल मुकाबले में भारत के मनु अत्री और बी.सुमित रेड्डी तथा सात्विकसाइराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। पुरुष युगल में मनु और सुमित रेड्डी की जोड़ी को चीन के हुआंग काई व जियांग लियू चेंग की जोड़ी के हाथों 51 मिनट में 21-16 19-21 21-18 से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: अब WWE के रिंग में नजर आयेगा पहला भारतीय बेसबॉल खिलाड़ी, जानें कैसा रहा सफर

पुरुष युगल के ही दूसरे मैच में रेंकी रेड्डी और चिराग की जोड़ी को चौथी सीड जापान के ताकेश कमुरा और कीगो सोनोडा की जोड़ी के खिलाफ 21-19 18-21 21-18 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह मुकाबला करीब एक घंटे तीन मिनट तक चला।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 22:34 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+