ट्वेंटी-20 टीम से निकाले गए हसी, सिडल और ब्रेकन

By Staff

इसी श्रृंखला के अंतर्गत खेले जाने वाले आठ एकदिवसीय मैचों के लिए युवा विकेटकीपर टिम पेन को टीम में शामिल किया गया है। पेन ने हाल ही में समाप्त आस्ट्रेलिया-ए की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है।

सीए की चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि ट्वेंटी-20 टीम का चयन अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर किया गया है।

हिल्डिच ने कहा, "रिकी पोंटिंग पांचवें टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट आएंगे। वह स्कॉटलैंड के साथ खेले जाने वाले एकदिवसीय मैच के अलावा दो ट्वेंटी-20 मैचो में भी नहीं खेल सकेंगे। वह इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली आठ मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दोबारा इंग्लैंड रवाना होंगे। पोंटिंग को आराम देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।"

ट्वेंटी-20 टीम में हॉलैंड के लिए विश्व कप खेल चुके तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स को भी जगह दी गई है। नैन्स के पास आस्ट्रेलिया और हॉलैंड का वीजा है। वह मूल रूप से हॉलैंड के निवासी हैं लेकिन उनके माता-पिता उनके जन्म से पहले ही आट्रेलिया में बस गए थे।

नैन्स आस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया प्रांत के लिए खेलते हैं। नैन्स के अगले साल वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलने के आसार बनते दिख रहे हैं। ऐसा होता है तब वह एक साल के भीतर दो देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन जाएंगे।

एकदिवसीय टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिग, माइकल क्लार्क, नेथन ब्रेकन, कैलम फग्र्यूसन, ब्रैड हेडिन, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहास, जेम्स होप्स, माइकल हसी, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, टिम पेन, पीटर सिडल, शेन वॉटसन और कैमरून व्हाइट।

ट्वेंटी-20 टीम : माइकल क्लार्क (कप्तान), ब्रैड हेडिन, कैलम फग्र्यूसन, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहास, डेविड हसी, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, डिक नैन्स, एडम वोग्स, डेविड वार्नर, शेन वॉटसन और कैमरून व्हाइट।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, August 11, 2009, 3:53 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+