नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने भारतीयों की उम्मीदों को जगा रखा है। आपको बता दें कि सोमवार को खेले गये महिला एकल स्पर्धा मुकाबले में विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकीं सिंधु ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
अब सिंधु का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में चीन की यिहान वांग से होगा, जो लंदन ओलम्पिक में एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। साथ ही वह एशियाई चैम्पियन भी हैं और 2011 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक भी अपने नाम हासिल कर चुकी हैं।
आईये डालते हैं एक नजर भारत की शटलर क्वीन पीवी सिंधु के जीवन और खेल के सफर पर..