ओदेंसी (डनमार्क)| भारत की होनहार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन शानदार ढंग से पराजित करके डेनमार्क ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अह सिंधु का मुकाबला आज चीन की दिग्गज ली जुइरेई से होगा, अगर सिंधु यह फाइनल जीतती हैं तो उन्हें 650,000 डॉलर इनामी राशि के रूप में मिलेगा। वैसे दिलचस्प बात यह है कि सिंधु और जुईरेई के बीच अब तक चार मैच हुए हैं, जिनमें दो हार और दो जीत के साथ सिंधु का पलड़ा बराबर है।
मालूम हो कि शनिवार को सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त मारिन को तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-15, 18-21, 21-17 से हरा दिया। मारिन के खिलाफ इस पांचवें मुकाबले में सिंधु की यह दूसरी जीत है।