पद्म पुरस्कार न मिलने पर भड़कीं ज्वाला गुट्टा, फेसबुक पर निकाली भड़ास
नई दिल्ली| एक बार फिर से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकीं देश की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा अपने गुस्से के कारण सुर्खियां बनी हैं, इस बार उनका गुस्सा फूटा है पद्म पुरस्कारों को लेकर, ज्वाला को इस बार पुरस्कार न मिलने का दुख है, उन्होंने अपना गुस्सा फेसबुक के जरिए जाहिर किया है।
फेसबुक पर निकाला गुस्सा और उठाए सवाल
भड़कते हुए ज्वाला ने फेसबुक पर कई सवाल भी खड़े किए हैं, उन्होंने लिखा है कि मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म अवार्डो के लिए आवेदन करना होता है..लेकिन जब एक प्रक्रिया बनाई ही गई है..तो मैंने भी आवेदन कर दिया..लेकिन एक बार फिर से मुझे निराश होना पड़ा है, क्या ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में लगातार दो पदक काफी नहीं हैं? विश्व चैम्पियनशिप में मेरा पदक काफी नहीं है?
कई खेल हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, हॉकी टीम के कप्तान पी.आर. श्रीजेश, रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक, पैरालम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु, महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर, चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाइक के नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए घोषित किए गए हैं।
खास बातें
- ज्वाला भारत की सबसे सफल युगल खिलाड़ी हैं।
- उनकी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने भारत को कई खिताब दिलाए ।
- दोनों ही विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में हैं।
- कोहली और साक्षी को मिलेगा पद्मश्री, पढ़ें पूरी लिस्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
