Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मासा के शरीर में हरकत, स्थिति में तेजी से सुधार

वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक हंगरी सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि मासा के शरीर के अंगों में हरकत हो रही है, जिसे लेकर डॉक्टर काफी सकारात्मक महसूस कर रहे हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बुडापेस्ट के एईके सैन्य अस्पताल में इलाज करा रहे मासा की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था, जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।

हंगरी के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इस्कवान बोस्काई ने सोमवार को जारी बयान में कहा, "मासा ने रविवार की रात काफी आराम से बिताई। उनकी स्थिति के बारे में जानने के लिए रात में दो बार अल्ट्रासाउंड किया गया। डॉक्टर उनकी स्थिति को लेकर काफी सकारात्मक महसूस कर रहे हैं।"

बोस्काई ने कहा कि मासा के हाथ और पैर में हरकत हो रही है, जिससे साफ है कि उनका मस्तिष्क ठीक से काम कर रहा है और उनके कोमा में जाने का कोई खतरा नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+