समाचार एजेंसी डीपीए ने 'बाल्टीमोर सन' के हवाले से खबर दी है कि फेलप्स अपने गृह शहर में अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में उनकी कार की एक दूसरी कार से भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई।
पुलिस ने लालबत्ती पार करने और मियाद पूरी हो चुकी लाइसेंस का इस्तेमाल करने के आरोप में 14 बार के ओलंपिक विजेता इस खिलाड़ी के खिलाफ मामला र्भी दर्ज किया है। फेलप्स मेरीलैंड के निवासी हैं। उनके पास मिशीगन का लाइसेंस है जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।