जकार्ता। राष्ट्रमंडल खेल-2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए 800,000 डॉलर इनामी इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। कश्यप ने जहां जीत की खबर दी वहीं पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत और महिला जोड़ीदार ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।