भारतीय टीम का ऐलान, द्रविड़ और सचिन की वापसी (लीड-1)
भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को भी स्थान दिया गया है। बाएं हाथ के नवोदित बल्लेबाज अभिषेक नायर टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। चोटिल चल रहे वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम भी चयनित खिलाड़ियों की सूची से नदारद है।
'दीवार' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने लंबे समय बाद एकदिवसीय टीम में वापसी की है। उन्होंने अक्टूबर, 2007 में आखिरी बार कोई अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला था। उनकी वापसी से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भारतीय टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन की छह महीनों बाद वापसी भी बेहद अहम है। चोट से उबरकर टीम में जगह बनाने वाले सचिन गौतम गंभीर के साथ सलामी बल्लेबाजों की भूमिका में होंगे। सहवाग की गैरमौजूदगी को देखते हुए भी उनकी वापसी बेहद महत्वपूर्ण है।
गेंदबाजी की कमान अनुभवी आशीष नेहरा के कंधों पर होगी। जहीर खान के न होने की वजह से उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उनका साथ देने के लिए टीम में ईशांत शर्मा और आर .पी. सिंह भी होंगे। स्पिन की कमान अमित मिश्रा के साथ मिलकर हरभजन सिंह संभालेंगे।
टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), युवराज सिंह (उपकप्तान), सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, आर.पी. सिंह, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा और अभिषेक नायर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications