बड़ी बहन वीनस को जहां इटली की फ्लाविया पेनेता ने तीसरे दौर के मुकाबले में 7-6, 6-4 से पराजित किया वहीं सेरेना को आस्ट्रिया की सिबली बामर ने 7-5, 7-4 से हराया।
इस जीत के साथ बामर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
दूसरी ओर, दो साल बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स भी जीत हासिल करने में सफल रहीं। क्लिस्टर्स ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल में क्लिस्टर्स का सामना विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना से होगा। सफीना ने तीसरे दौर के मुकाबले में चीन की पेंग सुआई को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।