Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बर्फ़ के मैदान पर क्रिकेट का मैच

बीते ज़माने के क्रिकेट दिग्गजों ने 15 अगस्त मनाने एक अनोखा तरीक़ा ढूंढ निकाला है. भारत के पूर्व क्रिकेट सितारों की एक टीम 15 अगस्त को एक मैच खेलेगी एक ऑल स्टार टीम के साथ.

लेकिन सबसे पहले ये जान लेते हैं कि ये मैच अनोखा क्यों है? वो इसलिए कि ये क्रिकेट मैच खेला जायेगा समुद्र तल से क़रीब 11000 फ़ीट ऊपर.

भारत एकादश और ऑल स्टार्स की टीमें भिड़ेंगी स्विट्ज़रलैंड के यंगफ़्राउ में. यहाँ यूरोप का सबसे ऊंचाई पर रेलवे स्टेशन भी मौजूद है.

पांच ओवरों के इस मैच में छह-छह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस मैच में बर्फ़ पर खेलना एक बड़ी चुनौती होगी.

भारत की ओर इस मैच में कपिल देव, अजय जडेजा, संदीप पाटिल, सैयद किरमानी, रोजर बिन्नी और अंशुमन गायकवाड़ मैदान में उतरेंगे.

इस टीम के सामने होंगे एल्विन कालीचरण, ज्यॉफ़ हॉवर्थ, जॉन एम्बुरी, क्रिस ब्रॉड, कॉलिन किंग और नील रैडफॉर्ड

इस मैच में खेलने जा रहे अंशुमन गायकवाड़ ने बीबीसी को बताया कि बर्फ़ से ढँकी जगह पर क्रिकेट मैच खेलना एक नई बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये एक अच्छा अनुभव होगा.

गायकवाड़ ने कहा कि पुराने साथियों के साथ दोबारा मैदान पर उतरता काफ़ी दिलचस्प होगा.

उन्होंने कहा कि मैच 15 अगस्त को होने के कारण उनमें काफ़ी जोश है और मौक़ा लगा तो वो वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी कोशिश करेंगे.

पूर्व भारतीय कप्तान और महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव से जब इस मैच में खेलने की पेशकश की गई तो वो तुरंत तैयार हो गए. उन्होने बीबीसी को बताया, "मुझ से पूछा गया कि क्या मेरी इसमें दिलचस्पी होगी? मैंने कहा- क्यों नहीं, बिल्कुल. क्रिकेट का प्रसार करना मेरे लिए ख़ूबसूरत चीज़ है."

कपिल देव ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि बर्फ़ पर भी क्रिकेट खेल सकते हैं और वो इस बारे में काफ़ी उत्साहित हैं.

इस मैच में खेलने वाले सारे भारतीय खिलाड़ी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन संदीप पाटिल का उत्साह की वजह बेहद ख़ास है.

पाटिल ने बीबीसी बताया, "मेरे लिए तो बहुत ही ख़ास है क्योंकि 25 साल पहले जब हमारी शादी हुई थी, तब हम हनीमून के लिए इसी जगह पर इसी तारीख़ को गए थे और कमाल की बात है कि 25 साल के बाद उसी तारीख़ को उसी जगह पर मैं अपनी पत्नी के साथ मैच खेलने जा रहा हूं."

इस मैच के लिए बर्फ़ के मैदान पर लकड़ी की नींव डालकर क्रिकेट पिच बनाई गई है. मैच में गेंदबाज़ी के लिए एक लाल रंग की हार्ड टेनिस बॉल इस्तेमाल की जाएगी.

इस मैच में खिलाड़ियों के लिए काफ़ी चुनौतियां होंगी लेकिन संदीप पाटिल मानते हैं कि क्रिकेट चाहे गली में हो या बर्फ़ पर हमेशा चुनौती भरा ही होता है और इस उम्र में खेलना पड़े तो चुनौती और बढ़ जाती है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+