Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : रुपेश-थॉमस की चुनौती समाप्त

हैदराबाद, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मेजबान भारत को सोमवार से शुरू हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन ही उस समय करारा झटका लगा, जब उसके दो प्रमुख खिलाड़ी रुपेश कुमार और थॉमस सानावे पुरुषों के युगल मुकाबले के पहले दौर में ही हार गए।

रुपेश और थॉमस को जापान के केनिची हायाकावा और केंता काजुनो की जोड़ी ने पराजित किया। भारतीय जोड़ी यह मैच 39 मिनट के भीतर 13-21, 21-23 से हार गई।

एकल मुकाबलों में मौजूदा चैंपियन लिन दान को पहली बाधा पार करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। दान ने इजरायल के मिशा जिल्बरमैन को 21-9, 21-11 से पराजित किया।

विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त डेनमार्क के पीटर गाडे भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। गाडे ने पहले दौर में युक्रेन के वेलेरी अत्राश्चेंकोव को 21-11, 21-16 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में हॉलैंड के खिलाड़ी डिकी पालीयामा ने जबरदस्त उलटफेर करते हुए चीन के बाओ चुनलाई को 21-18, 21-14 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+